साहब कांशीराम ने बताया-पेरियर रामासामी ने क्यों छोड़ी थी कांग्रेस
Updated On: 2019-10-06 09:19:21
पेरियर ईवी रामासामी शोषण और गैरबराबरी वाली व्यवस्था के खिलाफ जागृति लहर चलाने वाली महान शख्सियत थे। तमिलनाडु के इरोड जिले में जन्मे पेरियर बाल विवाह, देवदासी प्रथा, स्त्रियों-दलितों के शोषण के पूर्ण विरोधी थे। वह वर्ण व्यवस्था के भी धुर विरोधी थे।
पेरियर रामासामी कुछ साल के लिए कांग्रेस के साथ जुड़े थे, लेकिन 6 साल बाद ही उन्होंने साल 1925 में कांग्रेस छोड़ दी।
उन्होंने कांग्रेस को क्यों छोड़ा, इसके संबंध में बहुजन नायक और बसपा संस्थापक साहब कांशीराम ने अपने भाषण में महत्वपूर्ण खुलासा किया है।