किसान आत्महत्याओं पर मोदी अब खामोश, पहले इसी मुद्दे पर वोट मांगा करते थे
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन व गोलीबारी में किसानों की मौत के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की एक रैली का है, जिसमें वह तब की यूपीए सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
इसमें मोदी अपने भाषण के दौरान बोल रहे हैं-हर वर्ष 3700 किसान आत्महत्या करते हैं। हजारों किसानों ने मौत को गले लगा लिया। हजारों माताएं बहनें विधवाएं हो गईं। हजारों माताओं ने अपना लाल खो दिया। लाखों बालकों ने पिता खो दिया। इतना बड़ा पाप करने वालों को क्या माफ किया जा सकता है? जब 15 तारीख को आप वोट डालने जाएं कमल के निशान पर बटन दबाएं। उस समय उन किसानों का स्मरण जरूर करें, जिनको आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। उन अनाथ बालकों को याद करना, जिन्होंने अपने पिता को खोया है। उस मां को याद करना जिसने अपने बेटे को खोया है।
इस वीडियो को फेसबुक पर लगातार शेयर किया जा रहा है। साथ ही अब भाजपा के शासन में मध्य प्रदेश में किसानों की मौतों को लेकर लोग मोदी को घेरने में लगे हुए हैं।